Haldwani: बनभूलपुरा पुलिस ने क्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को शराब, स्मैक तस्करी और सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, सट्टा सामग्री और दो वाहन भी बरामद कर जब्त किए हैं।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी अब्दुला बिल्डिंग, राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड, थाना हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त स्कूटी (UK04AD1058) पर अवैध रूप से तीन पेटी (72 केन) ट्यूबोर्ग प्रीमियम बीयर की तस्करी कर रहा था। उसे लाईन नंबर 12 चौराहा, बिजली पोल के पास से पकड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई में सट्टेबाजी में संलिप्त राशिद पुत्र करामत हुसैन, निवासी अलीगढ़ स्कूल के पास, उत्तर उजाला, थाना बनभूलपुरा को इस्लाम की झोपड़ी के पास, गौला पार्किंग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, पैन गत्ता व ₹950 नगद बरामद किए गए।
तीसरी कार्रवाई के अंतर्गत तासिफ खान पुत्र सफदर खान, निवासी पप्पू का बगीचा, वार्ड संख्या 31, थाना बनभूलपुरा को स्कूटी (UK04AG/7512) पर स्मैक तस्करी करते हुए पकड़ा गया। उसे गोला बाईपास रोड से लगभग 200 मीटर अंदर, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाले पक्के मार्ग से 12.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा जब्त की गई दोनों स्कूटियों को सीज कर दिया गया है। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
