Udham singh nagar: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलवंत और महेंद्र के रूप में हुई है, जिन्हें ग्राम जोगीठेरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना नानकमत्ता, खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई किया करते थे।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन तस्करों ने नशे की कमाई से कौन-कौन सी अवैध संपत्तियाँ अर्जित की हैं। एसएसपी मिश्रा ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
