Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सुरक्षा और आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष जोर

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सुरक्षा और आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष जोर
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपने शासकीय आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुरक्षा, चारधाम यात्रा व्यवस्था और आंतरिक तैयारी को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक सैन्यभूमि है और यहां के नागरिकों में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना गहराई से रची-बसी है। उन्होंने कहा कि वीरभूमि उत्तराखंड का हर निवासी केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से सख्त निगरानी रखने को कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार का भ्रम या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों से प्रदेशभर में खाद्यान्न, चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइनों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। राज्यभर में मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा प्रत्येक जनपद में संभावित खतरों की चेतावनी हेतु सायरन व्यवस्था करने का आदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में सर्वधर्म सभा और पद यात्रा का आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों पर रोक लगाने के लिए फैक्ट चेक अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई को सशक्त बनाने हेतु सभी विभागों में विजिलेंस से संबंधित टोल फ्री नंबर चस्पा करने को कहा गया। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और उनकी सत्यापन प्रक्रिया को तेज करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Dehradun

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *