Headlines

New Delhi: भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्धविराम पर सहमति, ट्रंप ने अमेरिका की मध्यस्थता में समझौते का किया दावा

New Delhi: भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्धविराम पर सहमति, ट्रंप ने अमेरिका की मध्यस्थता में समझौते का किया दावा
शेयर करे-

New Delhi: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। हालांकि भारत सरकार की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

New delhi
X प्लेटफ़ॉर्म पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत-पाक युद्धविराम की घोषणा की

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य समझ और महान बुद्धिमत्ता का प्रयोग करने के लिए बधाई। इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

इससे पहले अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार के साथ अलग-अलग बातचीत की थी। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि 7 मई को भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस पृष्ठभूमि में अमेरिकी पक्ष ने दोनों देशों को तनाव कम करने और सीधा संवाद बहाल करने की अपील की थी।

मार्को रुबियो ने दोनों देशों से मौजूदा स्थिति को शांति से सुलझाने के प्रयास करने और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में पूरा सहयोग देने को तैयार है।

New delhi

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *