Haldwani: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शुक्रवार को रानीबाग स्थित एनसीसी 79 बटालियन में आयोजित एडवांस लीडरशिप कैंप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रेरित किया।
आयुक्त रावत ने कहा कि अनुशासन से ही नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और यही कैडेट्स भविष्य में राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी बनेंगे। उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए भी कैडेट्स को टिप्स साझा किए।
कैंप में लीडरशिप, ड्रोन तकनीक, साइबर क्राइम और आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से आए कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar

