Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कार्मिकों की मृत्यु पर परिजनों को दी 50-50 लाख की सहायता राशि, संवेदनशील पहल से मिला सहारा

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कार्मिकों की मृत्यु पर परिजनों को दी 50-50 लाख की सहायता राशि, संवेदनशील पहल से मिला सहारा
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल के माध्यम से कार्यरत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में हुई मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को ₹50-50 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए लगातार महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय ले रही है। सरकारी, अर्धसरकारी एवं उपनल कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न बैंकों के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज हेतु समझौता किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी पहल के अंतर्गत, दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में कार्मिक की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे परिवार को आर्थिक सुरक्षा और राहत मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *