Nikay chunav: हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना के बीच लालकुआं और हल्द्वानी नगर क्षेत्र से कई पार्षद प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की। यहां के विभिन्न वार्डों से चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
लालकुआं क्षेत्र
1.अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1: भाजपा की नेहा आर्य ने 27 वोटों से जीत हासिल की।
2.वार्ड 2: भाजपा के धन सिंह विजयी।
3.वार्ड 3: निर्दलीय योगेश ने जीत दर्ज की।
हल्द्वानी क्षेत्र
1.वार्ड 01: निर्दलीय बबली वर्मा विजयी।
2.वार्ड 02: निर्दलीय निर्मला तिवारी ने जीत दर्ज की।
3.वार्ड 03: भाजपा के धर्मवीर उर्फ डेविड विजयी।
4.वार्ड 18: हरगोविंद सिंह रावत विजयी।
5.वार्ड 19: भाजपा के मुन्ना अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
6.वार्ड 20: निर्दलीय हेमंत शर्मा विजयी।
7.वार्ड 35: निर्दलीय रेनू टम्टा ने जीत हासिल की।
8.वार्ड 36: निर्दलीय तनुजा जोशी ने बाजी मारी।
9.वार्ड 47: भाजपा के दीपक बिष्ट (डूंगर सिंह बिष्ट) विजयी।
10.वार्ड 48: निर्दलीय मुकुल ब्ल्यूटिया ने जीत दर्ज की।
11.वार्ड 49: भाजपा के चंदन मेहता विजयी।
मतगणना अभी जारी है, और अन्य वार्डों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
