Haldwani: नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 29 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज (32 वर्ष) पुत्र अफगेज निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड नंबर 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
