Headlines

Sitarganj: सितारगंज तहसील का 20 घंटे पुराना गतिरोध खत्म, उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त, विजिलेंस के दोनों आरोपी रिहा

शेयर करे-

Sitarganj: विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में सितारगंज तहसील में करीब 20 घंटे से जारी राजस्व कर्मियों का धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को समाप्त हो गया। उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

वार्ता के उपरांत विजिलेंस टीम द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर लगाया गया ताला भी खोल दिया गया। आंदोलन समाप्त होने के साथ ही कर्मचारियों ने अपने नियमित कार्यभार का निर्वहन शुरू कर दिया, जिससे तहसील में प्रशासनिक कार्य फिर से सामान्य हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *