Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, दो अड्डों पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, दो अड्डों पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस और एसओजी ने सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल, लैपटॉप, सट्टा पर्चियां, ताश की गड्डी, कैलकुलेटर और नकदी बरामद की।

पहली कार्रवाई:

रामपुर रोड स्थित एक होटल में पुलिस टीम ने छापा मारकर चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। मौके से 7,800 रुपये नकद, एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, तीन नोटबुक और पेन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र बिष्ट (निवासी दिल्ली), विजय बिष्ट (निवासी दिल्ली), जितेन्द्र सिंह (निवासी दिल्ली) और सुमित शर्मा (निवासी दिल्ली) शामिल हैं।

दूसरी कार्रवाई:

अंबेडकर नगर, मंगलपड़ाव में पुलिस ने एक और सट्टेबाज को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान देव सक्सेना (निवासी हल्द्वानी) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 7,340 रुपये नकद, एक कैलकुलेटर, आठ पासबुक, सट्टा पर्चियां, 24 ताश के पत्ते, एक रजिस्टर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कमलेश नौला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि सट्टेबाजी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *