Headlines

Dehradun: राजपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Haldwani News
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के राजपुर रोड पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजपुर रोड से घंटाघर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिससे तीनों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, निवासी पुरोला, जिला उत्तरकाशी; नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह, निवासी नौगांव, उत्तरकाशी; और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन, निवासी पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही सीओ डालनवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतकों में से दो युवक हाल ही में सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए थे। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *