Headlines

Dehradun: चमोली में शराब दुकान आवंटन पर विवाद, डीएम और आबकारी विभाग आमने-सामने

Dehradun: चमोली में शराब दुकान आवंटन पर विवाद, डीएम और आबकारी विभाग आमने-सामने
शेयर करे-

Dehradun: चमोली जिले में शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी (डीएम) संदीप तिवारी और आबकारी विभाग के बीच खींचतान तब बढ़ गई जब आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी ने डीएम को दरकिनार कर सीधे आबकारी आयुक्त एच.सी. सेमवाल से दुकानों का आवंटन करा लिया।

सूत्रों के अनुसार, कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में अंग्रेजी शराब की दो दुकानों का आवंटन डीएम की अनुमति से होना था। लेकिन आबकारी अधिकारी ने 29 मार्च को ही आबकारी आयुक्त से आदेश जारी करवा लिया, जबकि डीएम ने 30 मार्च को फाइल पेश करने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं, आबकारी विभाग ने इन दुकानों पर 15 प्रतिशत तक अधिभार भी कम कर दिया, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले का खुलासा होने पर डीएम तिवारी ने आबकारी प्रमुख सचिव एल. फैनई को पत्र लिखकर आबकारी अधिकारी के निलंबन की संस्तुति की है। इस विवाद के बीच आबकारी अधिकारी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर डीएम पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर डीएम तिवारी के समर्थन में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। वहीं, विपक्ष ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री धामी इस विवाद को कैसे सुलझाते हैं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *