Headlines

Uttarakhand: चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

Uttarakhand: चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी लापता, पुलिस ने शुरू की जांच
शेयर करे-

Uttarakhand: चमोली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने इस संबंध में गोपेश्वर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, दुर्गेश्वर त्रिपाठी 31 मार्च की सुबह 10 बजे से ही संपर्क में नहीं हैं। न तो वे अपने सरकारी आवास पर हैं और न ही जिला आबकारी कार्यालय में मौजूद पाए गए। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले, चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आबकारी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया था, जिसमें दुर्गेश्वर त्रिपाठी समेत दो अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने त्रिपाठी का एक दिन का वेतन काटने और उनकी सेवा ब्रेक करने का आदेश जारी किया था, जबकि अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी।

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्गेश्वर त्रिपाठी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है और उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Uttarakhand
जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *