Dehradun: अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) श्री अभिनव कुमार ने आज उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में उन्होंने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अपर पुलिस महानिदेशक ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि कारागार विभाग शासन की नीति और दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करेगा। साथ ही, उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि कारागार विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की जाए, जिससे विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Chief Editor, Aaj Khabar
