Headlines

Nainital: नैनीताल में चिंतन शिविर,निवेश आजीविका और सुशासन पर होगा मंथन

शेयर करे-

Nainital:  25 से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में आधारभूत संरचना, निवेश वृद्धि, आजीविका के साधनों में विस्तार और सुशासन पर मंथन होगा। नीति आयोग के प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रशासनिक अधिकारियों समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे।

इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग उत्तराखंड शासन आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को नैनीताल पहुंचकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने डा. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी का दौरा कर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में दो वर्ष पूर्व मसूरी में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, और अब यह नैनीताल में आयोजित हो रहा है।

शिविर के प्रमुख विषय:

  • उत्तराखंड में आधारभूत संरचना के विकास की रणनीति
  • राज्य में निवेश बढ़ाने के उपाय
  • स्थानीय आजीविका के साधनों का विस्तार
  • प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने की योजनाएं

इस अवसर पर जिलाधिकारी वंदना, निदेशक नियोजन मनोज पंत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी पी. आर. चौहान, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *