Headlines

Haldwani: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को मारी टक्कर

Haldwani: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को मारी टक्कर
शेयर करे-

Haldwani: भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। चेकिंग ड्यूटी पर तैनात चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तेज रफ्तार स्कार्पियो (नंबर UK04AK9211) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय चौकी इंचार्ज सड़क किनारे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो चालक रक्षित हर्बोला नशे में धुत बताया जा रहा है। टक्कर के बाद वाहन मौके पर ही रोक लिया गया, जबकि पुलिस ने चालक को स्कार्पियो सहित हिरासत में ले लिया।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज को अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल परीक्षण के साथ मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ नशे में वाहन चलाने और लापरवाही से चोट पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *