Headlines

Nainital: स्कूल छुट्टी के बाद लापता 4 बच्चे 12 घंटे में मिले, नैनीताल पुलिस ने परिजनों को दिलाई राहत

Nainital: स्कूल छुट्टी के बाद लापता 4 बच्चे 12 घंटे में मिले, नैनीताल पुलिस ने परिजनों को दिलाई राहत
शेयर करे-

Nainital: वीरभट्टी स्थित शिशु मंदिर स्कूल के कक्षा 8 के चार नाबालिक छात्र बुधवार को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों में चिंता फैल गई। बच्चों के लापता होने की सूचना 05 दिसंबर को चौकी ज्योलिकोट को मिली, जिसके बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने त्वरित खोजबीन के निर्देश दिए।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। प्रभारी पुलिस चौकी ज्योलिकोट उप निरीक्षक बबीता के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस, परिजन और टीम के अन्य सदस्य बच्चों की खोज में जुट गए। पुलिस द्वारा निरंतर तलाश और परिजनों के सहयोग से लगभग 12 घंटे के भीतर चारों बच्चों को गेठिया पड़ाव क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिवारों के सुपुर्द किया गया।

बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस तथा SSP को धन्यवाद दिया। परिजन खुशी-खुशी अपने घर लौटे।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक बबीता
  • उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय
  • हे0का0 हिम्मत लाल
  • का0 दीपक जोशी
  • का0 वीरेंद्र कोटाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *