Headlines

Haldwani: राष्ट्रपति के नैनीताल दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 3 और 4 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Haldwani: राष्ट्रपति के नैनीताल दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 3 और 4 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
शेयर करे-

Haldwani: राष्ट्रपति के दो दिवसीय नैनीताल भ्रमण और प्रवास के मद्देनजर प्रशासन ने 3 और 4 नवंबर को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इन दो दिनों के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल और भवाली मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन ने बताया कि हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी व रामनगर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह नैनीताल, भवाली और भीमताल की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों को क्वारब पुल, रामगढ़ और खुटानी बैंड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में यात्रा की योजना बनाएं और यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *