Haldwani: जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को अस्पताल द्वारा ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन, मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में कथित लापरवाही से जुड़े आरोपों की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकरण से संबंधित जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध अथवा अन्य व्यक्ति प्रकाशन की तिथि से 07 दिवस के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान, अभिकथन अथवा उपलब्ध साक्ष्य किसी भी कार्य दिवस में गठित जांच समिति के समक्ष संबंधित अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
