Headlines

Haldwani: देहरादून शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले के विरोध में हल्द्वानी कांग्रेस का ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Haldwani: देहरादून शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले के विरोध में हल्द्वानी कांग्रेस का ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
शेयर करे-

Haldwani: देहरादून में विद्यालय का नाम परिवर्तित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला बताया है।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकारी कार्यालय में अधिकारी पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का नाम परिवर्तन सरकार के स्तर पर लिया जाने वाला निर्णय होता है, जबकि अधिकारी केवल शासनादेशों का पालन करते हैं। ऐसे में जनसेवा में कार्यरत अधिकारी पर हमला निंदनीय और अस्वीकार्य है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यदि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न होना स्वाभाविक है। पार्टी ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

घटना के विरोध में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हिंसा और दबाव की राजनीति का कोई स्थान नहीं है तथा पार्टी संवैधानिक मूल्यों और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, मुकुल बलुटिया, वरिष्ठ कांग्रेसी एन.बी. गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, रेनू तोमर, सीमा लोहानी, महेशानंद, दिवेश तिवारी, भुवन तिवारी, रंजीत डसीला, मनोज मेहरा, अमित रावत, भानु कबड़वाल, अंकुर जोशी, उदित करायत, जीवन बिष्ट, अभिषेक बिष्ट सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *