Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षीय आधुनिक छात्रावास, चयनित भूमि का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

Haldwani: हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षीय आधुनिक छात्रावास, चयनित भूमि का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
शेयर करे-

Haldwani: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित 150 कक्षों वाले आधुनिक छात्रावास के निर्माण हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भूमि गन्ना सेंटर के समीप सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 0.7 हेक्टेयर क्षेत्र में चिन्हित की गई है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि से संबंधित प्रकरण का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को छात्रावास निर्माण की संशोधित डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि छात्रावास परिसर में एक आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि का चिन्हांकन हो चुका है और संबंधित विभागों को औपचारिकताओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *