Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत में गरजे विधायक सुमित हृदयेश

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत में गरजे विधायक सुमित हृदयेश
शेयर करे-

Haldwani: शहर के सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन के रवैये को “तानाशाही” करार देते हुए इसे पूरी तरह अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन नोटिस भेजकर पूरे शहर में भय का माहौल बना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक हृदयेश ने कहा कि 2022 से ही प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर शहरवासियों को परेशान कर रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जनता अभी एकजुट होकर विरोध नहीं करेगी तो प्रशासन नजूल भूमि के नाम पर पूरे शहर को नोटिस थमा देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल मकानों को बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि इंसाफ और मानवीय अधिकारों की भी लड़ाई है।

महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन के निर्णय के खिलाफ एकजुटता दिखाई। विधायक ने सभी प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

महापंचायत के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने बमौरी क्षेत्र का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने नाले के नाम पर हटाए जा रहे परिवारों से भेंट कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बमौरी के निवासियों के साथ भी किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी लड़ाई भी मजबूती से लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर राहुल छिम्वाल, दीप पाठक, पूरन चंद्र बवाड़ी, सतनाम सिंह चटवाल, मुकुल बल्यूटिया, हेम चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, शशि वर्मा, हेमा कर्नाटक, ममता कुलौरा, सुनीता बुधानी, शांति देवी, बिमला तिवारी, नीमा चौहान, हेमा लटवाल, कन्नू सुयाल, कन्नू जोशी, कुंदन सिंह, जगदीश चंद्र उपाध्याय, एच एस जीना, संजय बोरा, कंचु मटियानी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *