Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में यूथ भारती फाउंडेशन ने योग दिवस पर लगाया योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

Haldwani: हल्द्वानी में यूथ भारती फाउंडेशन ने योग दिवस पर लगाया योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
शेयर करे-

Haldwani: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यूथ भारती फाउंडेशन उत्तराखंड और दिव्य योग के संयुक्त तत्वावधान में हल्द्वानी के तीनपानी स्थित न्यू बाल संसार स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आधारित इस शिविर में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

शिविर का नेतृत्व दिव्य योग की योगाचार्य दिव्या उपाध्याय ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न लाभकारी आसनों और प्राणायाम की विधियों से अवगत कराया और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति तनावमुक्त रहता है।

यूथ भारती फाउंडेशन उत्तराखंड के संयोजक डॉ. गौरव गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि योग जीवन के भौतिक, मानसिक और आत्मिक पहलुओं में संतुलन बनाकर स्वास्थ्य और समग्र कल्याण की ओर मार्गदर्शन करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अरविंद मलिक ने बताया कि इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का उद्देश्य समग्र कल्याण के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन और सामूहिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोगों में योग के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बल मिला है।

इस आयोजन में पंकज उपाध्याय, दीपक मेर, गौरव जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सार्थक बनाया।

For latest news updates click here

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *