Haldwani: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी जेल पहुंचकर महिला बंदियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। उनके साथ धर्मपत्नी विजेता रावत, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
इस दौरान श्री रावत ने महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि कई बंदियों के भाई इस बार उनसे मिलने नहीं आ सके, ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्होंने स्वयं उनके साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनीं और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने देखा कि महिला और पुरुष बंदी पेंटिंग, कारपेंटरी और अन्य उत्पादक कार्यों में जुटे हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक आमदनी हो रही है। इन कार्यों का डिप्लोमा भी उन्हें प्रदान किया जाता है, जिससे रिहाई के बाद उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता में मदद मिलेगी। श्री रावत ने इन पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बंदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटाने में सहायक साबित होगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

