Haldwani: गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन की लगातार तलाश के बाद अहम सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मासूम का सिर और हाथ बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में तांत्रिक क्रिया के तहत हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना बीते सोमवार की है, जब अमित अपने घर के पास कोल्ड ड्रिंक लेने गया था और अचानक लापता हो गया। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ मिला, जबकि सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स घटना से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया।
जांच में सामने आया कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़े कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

