Headlines

Haldwani: ट्रांसपोर्ट नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने बचाई आसपास की दुकानें

Haldwani: ट्रांसपोर्ट नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने बचाई आसपास की दुकानें
शेयर करे-

Haldwani: शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जल चुका था।

रेस्टोरेंट स्वामी के अनुसार, देर रात पास लगे बिजली के पोल से तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। स्वामी ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली विभाग को ढीले तारों और खराब कनेक्शन की जानकारी दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आग से रेफ्रिजरेटर, फर्नीचर, रसोई उपकरण और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया, परंतु फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *