Rishikesh: उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स अकादमी, गुमानीवाला में 20 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स टीशर्ट और बेल्ट प्रदान कीं तथा 3 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।
अग्रवाल ने कहा कि खेलों में स्पोर्ट्समैन स्पिरिट सबसे आवश्यक होती है और विशेष रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए। उन्होंने अकादमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में 20 खिलाड़ियों — अस्मिका कुकरेती, पार्थ नेगी, निकिता पंत, मनस्वी पंवार, स्वराज गैरोला, कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, कार्तिक श्रीवास्तव, श्रेया रावत, प्रतिष्ठा रावत, प्रकृति रावत, उन्नति रावत, समर्थ रावत, कार्तिक अजवान, अंशुमान रावत, आदर्श कंडारी, सौम्य गैरोला, रिया धीमन, अनन्या, तेजस सिंह और सपना जवाड़ी — को सम्मानित किया गया।
प्रज्ञा जोशी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित धनराशि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और संसाधनों को सुदृढ़ करने में उपयोग होगी। कार्यक्रम का संचालन एशियन कोच एवं रैफरी सतीश जोशी ने किया। इस अवसर पर नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, सृष्टि कृशाली, दीपक नौटियाल सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
