Headlines

Nainital: कैंची धाम के किरौला रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Nainital: कैंची धाम के किरौला रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करे-

Nainital: कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद बंदूक लाइसेंसी है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *