Haldwani: शहर के टीनपानी बाईपास रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें स्कूटी सवार युवक और बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित स्कूटी, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (UK04CB0613) से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और खड़े ट्रक में तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि वह ट्रक सड़क किनारे क्यों और कैसे खड़ा था स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार दोनों घायलों की हालत पर नज़र बनाए हुए है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
