Haldwani: हल्द्वानी स्थित एसके बैडमिंटन अकादमी, जज फार्म में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं नन्द किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों को चार ग्रुपों में आयोजित किया गया, जहां प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी ने रॉबिन और जगत रावत की टीम को 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में नन्द किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी ने मुकेश और जगदीश जोशी को 21-14 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
ग्रुप चरण में पहले ग्रुप से रॉबिन और चिन्मय जोशी की टीम ने भास्कर-चन्द्रेश, मनमोहन-चिन्मय तथा वरुण-वंशिका की जोड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे ग्रुप में मुकेश और जगदीश जोशी की जोड़ी ने विजय-तुषार, कुशाग्र-दिशा तथा गौरव-आशीष को हराया। तीसरे ग्रुप में नन्द किशोर और ममता बिष्ट ने लक्खा-कमलेश, अर्जुन-पिंकी तथा अतुल-महेश की जोड़ियों को पराजित किया। वहीं चौथे ग्रुप में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की टीम ने संतोष-एन. रजवार, कमल-दीपक तथा पंकज-रचना की टीम को हराकर अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भरत दास सहित सुनील जोशी, जगदीश जोशी, भास्कर कांडपाल, कमल गुरूरानी, महेश जोशी, पंकज बिष्ट, कमलेश जोशी, रचना शर्मा, संजय बोरा, लक्ष्मण सिंह, मनोज तिवारी, शुभ जायसवाल, संदीप जायसवाल, तपन पांडे, डी.के. जोशी, डॉ. अतुल राजपाल, मुकेश अधिकारी तथा अनुराग पाण्डेय ने विजेता, उपविजेता एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया।

Chief Editor, Aaj Khabar
