Haldwani: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को प्रभावी बनाने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी अभियान के तहत 10 मार्च 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रिजवान अंसारी उर्फ मंत्री (35 वर्ष), पुत्र वसरूद्दीन अंसारी, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के बराबर गली, इन्द्रानगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गोसिया मस्जिद के पीछे गली इन्द्रानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 41/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुच्चा सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
