Headlines

Haldwani: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Haldwani: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
शेयर करे-

Haldwani: शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरापड़ाव निवासी दंपती हल्द्वानी बाजार से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक्सिस बैंक के सामने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *