Headlines

Haldwani: शराब के नशे में हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Haldwani: शराब के नशे में हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस की कड़ी कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर अनुशासनहीनता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी दिशा में हल्द्वानी शहर में रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 2 जून 2025 की रात्रि को हल्द्वानी के व्यस्त नैनीताल रोड पर हरियाणा से आए छह युवक शराब के नशे में धुत होकर सरेआम हुड़दंग मचाते पाए गए। उनकी इस असामाजिक हरकत से न केवल आमजन की शांति भंग हुई, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नैनीताल पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या नशे की हालत में उत्पात मचाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *