Champawat: ब्लॉक पाटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्योडी गूंठ में 2 जून से 8 जून तक श्री गुरु गोरखनाथ जी के दरबार में श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गांव की युवा शक्ति द्वारा सामूहिक प्रयास से संपन्न हो रहा है, जिसमें युवाओं ने अपनी सैलरी का अंशदान कर लगभग ढाई लाख रुपये एकत्र किए हैं। इस राशि से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित कर गांववासियों ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।
कथा आयोजन में ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। पूरे गांव में भक्तिभाव और उल्लास का वातावरण है, जहां ग्रामीण भजन-कीर्तन कर गुरु गोरखनाथ जी की पूजा में लीन हैं।
कथा के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा, गणेश पूजन और कथा आरंभ के साथ शुभारंभ हुआ। द्वितीय दिवस की कथा में व्यास श्री रमेश चंद्र जोशी जी ने भगवान के चौबीस अवतारों और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
मंदिर कमेटी के सदस्य इस प्रकार हैं:
- शेखर चंद्र जोशी
- हरिश्चंद्र जोशी
- दिनेश चंद्र जोशी
- भास्कर पांडे
- विपिन जोशी
- चंद्रशेखर जोशी (फौजी)
गांववासियों के सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना है, बल्कि सामूहिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक भी बन गया है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
