Headlines

Haldwani: नैनीताल में होम स्टे के नाम पर होटल संचालन का मामला उजागर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच और पंजीकरण रद्द करने के निर्देश

Haldwani: नैनीताल में होम स्टे के नाम पर होटल संचालन का मामला उजागर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच और पंजीकरण रद्द करने के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान किया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, मुआवजा, सड़क और बिजली समस्याओं से जुड़ी रहीं।

कोविड काल में दस्तावेज़ जल जाने से सरकारी योजनाओं से वंचित रही एक महिला को नया आधार कार्ड मिल चुका है। भूमि विवाद में एक व्यक्ति को बकाया राशि लौटाने का आश्वासन मिला, जबकि गौलापार क्षेत्र में 35 लोगों की धनराशि हड़पने वाले आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आए नैनीताल के एक होटल की शिकायत में पाया गया कि वह होम स्टे के नाम पर होटल की तरह संचालित हो रहा था। इस पर आयुक्त ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर उसका पंजीकरण रद्द करने और जिले के सभी होम स्टे की जांच कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पेड़ कटान, जलजीवन मिशन और औषधि बिल भुगतान जैसे मुद्दे भी उठे। आयुक्त ने पारदर्शिता और जनहित के मामलों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *