Headlines

Haldwani: 25वें शरदोत्सव मेले में झलकेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, डीएम ने आयोजन को दिया सहयोग का भरोसा

Haldwani: 25वें शरदोत्सव मेले में झलकेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, डीएम ने आयोजन को दिया सहयोग का भरोसा
शेयर करे-

Haldwani: आगामी 10 से 14 नवम्बर तक हल्द्वानी के श्री रामलीला मैदान में पारंपरिक पाँच दिवसीय 25वां शरदोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। मानव विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस मेले के संबंध में शरदोत्सव मेला समिति हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की, जिस पर जिलाधिकारी ने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। मेले में प्रदेशभर से आने वाले सांस्कृतिक दल लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियाँ देंगे, साथ ही डांस प्रतियोगिता और बॉलीवुड नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष मेले में बॉलीवुड कलाकारों की विशेष उपस्थिति रहेगी और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी, सांस्कृतिक संध्या और जन-जागरण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *