Headlines

Nainital: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता पर कसा शिकंजा, सड़कों व योजनाओं के निरीक्षण के दिए सख्त निर्देश

Nainital: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता पर कसा शिकंजा, सड़कों व योजनाओं के निरीक्षण के दिए सख्त निर्देश
शेयर करे-

Nainital: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार भीमताल में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण एवं पैचवर्क में अब किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर निर्माण कार्य और योजनाओं का निरीक्षण करें। धनराशि का पूर्ण सदुपयोग प्राथमिकता हो, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। किसानों की आय बढ़ाने और फसलों की सुरक्षा के लिए विभागीय योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बैठक को वर्तमान प्रगति से अवगत कराया। जिला योजना में कुल 7020.50 लाख में से 3204.23 लाख (45%) खर्च किए जा चुके हैं, जबकि राज्य योजना में 57%, केन्द्र पोषित में 87% और बाह्य सहायता में 100% धनराशि व्यय हो चुकी है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *