Haldwani: शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय जीवन पंत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पंत जी किसी काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही अचेत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था, जबकि मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे।

Chief Editor, Aaj Khabar
