Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नारायण सिंह परगई (58 वर्ष), निवासी ग्राम कुकना, तहसील ओखलकांडा, जनपद नैनीताल है, जो वर्तमान में हल्द्वानी की जय दुर्गा कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी पहले भी चरस तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में चरस हल्द्वानी लाई जा रही है। इस पर हल्द्वानी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने एमबीपीजी कॉलेज के पास से आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 2 किलो से अधिक चरस बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस चंपावत के नौलिया गांव से खरीदी थी, जिसे वह मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था। एसटीएफ टीम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *