Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में बाहरी व्यक्तियों की निगरानी तेज, बनभूलपुरा में चला सत्यापन अभियान

Haldwani: हल्द्वानी में बाहरी व्यक्तियों की निगरानी तेज, बनभूलपुरा में चला सत्यापन अभियान
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीओ नितिन लोहनी तथा बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने किया।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों और स्थानों से आकर निवास कर रहे हैं। इनमें से कई लोग विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हैं, जबकि कुछ की गतिविधियां पहले संदेह के घेरे में आ चुकी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कई व्यक्तियों का वैध सत्यापन नहीं पाया गया, जिसके चलते उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कई नाबालिग टेंपो का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे सभी टेंपो जब्त कर लिए हैं तथा नाबालिग चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हल्द्वानी में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नजदीकी थाने में अवश्य कराएं, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *