Haldwani: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तराखंड सरकार के 03 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट प्लान को लेकर प्रशासन ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों को जीरो जोन घोषित किया गया है।
बसों के लिए रूट प्लान
1. बरेली रोड से आने वाली बसें:
बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी, सिंधी चौराहा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया होते हुए डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा पहुंचेंगी। एमबी इंटर कॉलेज गेट पर यात्रियों को उतारने के बाद बसें सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, महारानी होटल तिराहा होते हुए ठंडी सड़क/बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक पार्क होंगी।
2. रामपुर रोड से आने वाली बसें:
रामपुर रोड से बसें एफटीआई तिराहा, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा, सिंधी चौराहा होते हुए तिकोनिया, कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा से एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेंगी। पार्किंग की व्यवस्था ठंडी सड़क और बीरसिवा स्कूल के पास होगी।
3. कालाढूंगी/रामनगर से आने वाली बसें:
लालडाट तिराहा, मुखानी चौराहा होते हुए बसें महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी।
4. चोरगलिया रोड/पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें:
चोरगलिया रोड, नारीमन तिराहा, हाईडिल तिराहा, आवास विकास तिराहा, कॉलेज तिराहा होते हुए एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेंगी और फिर पार्किंग स्थल पर जाएंगी।
बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था
- ठंडी सड़क: 50 बसें
- बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक: 50 बसें
- महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया, महिला डिग्री कॉलेज के पीछे: 75 बसें
जनता के हल्के वाहनों की पार्किंग
- परख इमेजिंग सेंटर/ठंडी सड़क: 200 कार
- बीरसिवा स्कूल: 30 कार, 100 बाइक
- क्वींस पब्लिक स्कूल: 50 कार
- महिला डिग्री कॉलेज: 500 बाइक
यहां रहेगा जीरो जोन
इन स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा—
- जगदम्बा नगर पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा
- कलावती चौराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा
- तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होकर कुल्यालपुरा चौराहा
- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा
- सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा
नोट: अगर ठंडी सड़क और बीरसिवा से शीशमहल तक पार्किंग फुल हो जाती है, तो बसों को महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा जारी रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
