Headlines

Haldwani: बेटी पर पिता ने लगाया नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Haldwani: बेटी पर पिता ने लगाया नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करे-

Haldwani: मुखानी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी घर से नकदी और जेवरात लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर चोरी करने के लिए मजबूर किया और अब दोनों बिना यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के तहत पंजीकरण कराए देहरादून में साथ रह रहे हैं।

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पिता का कहना है कि जब उन्होंने बैंक में जमा करने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखी नकदी और जेवरात गायब थे, जिससे वह हैरान रह गए। जांच में यह भी सामने आया कि उनकी बेटी देहरादून के एक युवक के साथ रह रही है।

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। पिता ने पुलिस से मांग की है कि उनकी बेटी से नकदी और जेवरात वापस दिलाए जाएं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *