Haldwani: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आज सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10 के 13 और कक्षा 12 के 10 मेधावी छात्रों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने बच्चों के इस सम्मान पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में की गई कठिन मेहनत ही भविष्य में सफलता की नींव बनती है। उन्होंने छात्रों को सतत श्रम, अनुशासन, और मार्गदर्शकों के सुझावों को अपनाने की सलाह दी।
स्कूल प्रशासक एस.सी. मिश्रा, महेश चंद्र जोशी और कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा ने सम्मानित छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।
समारोह का संचालन अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र जीवनभर सीखने और अपने कौशल को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं, वे कभी भी अपने लक्ष्यों से पीछे नहीं रहते।
सम्मानित छात्रों में कक्षा 10 से जिया मेहता, कार्तिक जोशी, आर्यन धपोला, लक्षित बनकोटी, गौरव शर्मा, आलोक ममगाई, माहि तिवारी, रबिन्द्र रावत, ओजस्वित श्रीवास्तव, तियांशी पटेल, कविता बेलवाल, मानवी वर्मा, और मोहित पन्त शामिल रहे। कक्षा 12 से मानसी भट्ट, दिव्यांजलि पाण्डेय, तन्वी पन्त, राशि पाण्डेय, वरुण कुमार, प्रांजल त्रिपाठी, अवंतिका शुक्ला, साक्षी बनकोटी, जतिन सनवाल और ख़ुशी जोशी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव, अधिवक्ता श्याम सुंदर बेलवाल, पुष्कर सिंह राजपूत, सुनीता तिवारी, रुचिता पांडे, प्रवीन स्कॉट, हेमा तिवारी, उदिता पांडे, मंजू जोशी, वी.एस. बजेठा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को छात्रों के जीवन का एक प्रेरणादायक व यादगार क्षण बताया।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
