Headlines

Haldwani: हल्दूचौड़ में दुमका ट्रेडर्स स्वामी दंपत्ति की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में सनसनी

Haldwani: हल्दूचौड़ में दुमका ट्रेडर्स स्वामी दंपत्ति की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में सनसनी
शेयर करे-

Haldwani: हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां प्रतिष्ठित व्यवसाय दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) मृत अवस्था में मिले। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर के प्रथम तल पर पहुंचे, तो दंपत्ति के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के चलते मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते दंपत्ति ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि आर्थिक लेनदेन, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। दंपत्ति की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि स्थानीय व्यावसायिक समुदाय ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *