Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Haldwani: हल्द्वानी में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मोतीनगर स्थित हाथीखाल निवासी सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा सोमवार रात करीब 11:20 बजे रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे। इसी दौरान पोल संख्या 75/15 के निकट देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवक की पहचान सौरभ बजेठा के रूप में हुई। युवक की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है।

जीआरपी काठगोदाम के कोतवाल कमल करंगा ने बताया कि घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *