Headlines

Haldwani: विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि, हल्द्वानी मंडी परिसर में प्रतिमा अनावरण और पार्क का उद्घाटन

Haldwani: विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि, हल्द्वानी मंडी परिसर में प्रतिमा अनावरण और पार्क का उद्घाटन
शेयर करे-

Haldwani:  पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को हल्द्वानी मंडी परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण और स्व. नारायण दत्त तिवारी पार्क का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने किया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी सच्चे जननायक थे, जिन्होंने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। डॉ. कपूर ने कहा कि तिवारी जी को “विकास पुरुष” इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि मंडी परिषद किसानों के हित में निरंतर कार्यरत है और आने वाले समय में किसानों की सुविधा हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. कपूर ने कहा कि तिवारी जी की सोच थी—“विकास की राजनीति ही सच्ची राजनीति है”, और समाज को अब इसी भावना से आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन गिरी गोस्वामी, दीपक बल्यूटिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *