Headlines

Rudraprayag: भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट बंद, अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू

Rudraprayag: भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट बंद, अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू
शेयर करे-

Rudraprayag: श्री केदारनाथ धाम के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भोग अर्पित किया गया।

कपाट बंद करने की प्रक्रिया में पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी और तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की। स्थानीय व्यंजनों और रोट का भोग लगाने के बाद हवन-यज्ञ के साथ कपाट बंद किए गए।

भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही अब श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां और पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद किए जाएंगे।

Rudraprayag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *