Headlines

Haldwani: उत्तराखंड क्रांति दल ने धूमधाम से मनाया 46वां स्थापना दिवस, राज्य की मूल आत्मा बचाने का लिया संकल्प

Haldwani: उत्तराखंड क्रांति दल ने धूमधाम से मनाया 46वां स्थापना दिवस, राज्य की मूल आत्मा बचाने का लिया संकल्प
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को स्वर्गीय डीडी पंत पार्क में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड आंदोलन के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय डीडी पंत और अमर शहीद श्रीदेव सुमन को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मिष्ठान वितरण कर उत्सव को मनाया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 25 जुलाई 1979 को उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ. डी डी पंत रहे। उन्होंने एक लंबी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई लड़ी, जिसमें कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी और अनेक परिवार आंदोलन में पूरी तरह समर्पित हो गए। उनके इसी त्याग और संघर्ष के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज जबकि उत्तराखंड एक अलग राज्य बन चुका है, तब उसे उन शक्तियों से बचाना जरूरी हो गया है जो राज्य की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने उत्तराखंड की अस्मिता और जनता के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र जोशी, बृजमोहन सिजवाली, एडवोकेट प्रकाश जोशी, प्रताप चौहान, एडवोकेट मोहन कांडपाल, कैप्टन एम.सी. तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, पार्षद रवि वाल्मीकि, उत्तम सिंह बिष्ट, प्रदीप पंत, सीमा बिष्ट, अनुजा जोशी, पल्लवी और रमा समेत अनेक कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *