Headlines

Haldwani: लौह पुरुष सरदार पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सद्भाव और एकता का लिया संकल्प

Haldwani: लौह पुरुष सरदार पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सद्भाव और एकता का लिया संकल्प
शेयर करे-

Haldwani:  स्वराज आश्रम में शुक्रवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से हुई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान और देश की एकता-अखंडता के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को याद किया। साथ ही स्व. इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व, निर्णय क्षमता और देश की संप्रभुता की रक्षा में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को नमन किया गया।

हल्द्वानी विधायक सुमीत हृदयेश ने कहा कि सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी दोनों ही भारत के इतिहास की ऐसी महान विभूतियाँ हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की एकता, सर्वधर्म सद्भाव और जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमंत बगड़वाल, एन. बी. गुणवत्त, मधु सांगुड़, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, डॉ. मयंक भट्ट, राधा आर्य, कमला सनवाल, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन भट्ट, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, अमित रावत, पार्षद मोना शर्मा, हेमन्त साहू, गोविंद बगड़वाल, लाल सिंह पवार, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, विनोद कुमार पिन्नु, गिरीश पांडे, कैलाश शाह, राजेंद्र बिष्ट, अल्का आर्य, महेशानंद, तस्लीम अंसारी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, उदित करायत, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, शोभित आर्य और अरशद भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *