Haldwani: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एमबी महाविद्यालय परिसर से एकता मार्च का आयोजन किया गया। विधायक बंशीधर भगत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान एमबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सीटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एडीएम विवेक राय और सीओ नितिन लोहनी सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
